रुड़की।दिल्ली के विधानसभा चुनाव में ढाई दशकों के बाद शानदार जीत हासिल कर भाजपा की सरकार बनने पर नगर में भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे हैं।इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इसका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा सुबे के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दिया है।आचार्य पंडित रमेश सेमवाल जी महाराज,पूर्व राज्य मंत्री पंडित मनोहर लाल शर्मा,युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह,वरिष्ठ नेता संजय अरोड़ा,भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल,वरिष्ठ ओबीसी मोर्चा नेता चौधरी धीर सिंह,वरिष्ठ समाजसेवी चेरब जैन,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नेता सौरभ भूषण शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति तथा राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती रश्मि चौधरी ने भाजपा की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का परिणाम बताते हुए कहा कि ढाई दशकों के बाद दिल्ली में भाजपा सत्ता में आई है,जिसका श्रेय इन वरिष्ठ भाजपा नेताओं को जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है।उनके नेतृत्व में संगठित होकर की गई मेहनत के बलबूते भाजपा ने दिल्ली में बड़ी जीत दर्ज की है।कहा कि दिल्ली की जनता ने राष्ट्रवाद और विकासवाद को वोट दिया है।भाजपा पर अटूट विश्वास जताने के लिए दिल्ली की जनता का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि अब जातिवाद, परिवारवाद,गुंडाराज, माफियावाद से दिल्ली की जनता को छुटकारा मिलेगा।भाजपा सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर आगे बढ़ रही है।दिल्ली में अब विकास की गंगा बहेगी।कहा कि विपक्ष के लोगों ने ही विकास में अड़चन पैदा की हुई थी,अब दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास ही विकास होगा।


