*आज भगवानपुर में नगर पंचायत में खाटू श्याम के भक्तों ने पुष्प गुलाल संग खेली होली बाबा के भक्तों नगर में निकाली भव्य शोभायात्रा। शोभायात्रा में पहुंचे भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने भी बाबा खाटू श्याम शोभायात्रा में शामिल होकर आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं यात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत।*

भगवानपुर।आज भगवानपुर खाटू श्याम मंदिर से बुधवार सुबह खाटू श्याम बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। फूलों की होली खेली गई। युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। वहीं पूर्व राज्य मंत्री और भगवानपुर विधानसभा के लोकप्रिय नेता सुबोध राकेश ने भी अपने समर्थकों के साथ सभी के साथ फूलों की वर्षा की भगवानपुर खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा खाटू श्याम बाबा के मंदिर पहुंची। यहा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर सभी श्रद्धालु उपस्थित रहे।


