नैनीताल। हिमालय क्षेत्र में ला नीना का असर दिखना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में हिमपात में वृद्धि होगी और ठंड में खासी बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ में ला नीना के अनुकूल प्रभाव के कारण वर्षा व हिमपात में वृद्धि की संभावना प्रबल हो जाती है।
आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर से ला नीना के प्रभाव का पूर्वानुमान पहले ही घोषित कर दिया गया था। देश में 61 प्रतिशत प्रभाव की संभावना जताई गई थी, जो संभवतः सही साबित हो, लेकिन इसका परिणाम शीतकाल के बाद ही पता चलेगा।
हिमालय राज्यों में जमकर हो रही बर्फबारी
फिलहाल इन दिनों हिमालय राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में समय से पहले भी हिमपात होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ला नीना ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हांलाकि जलवायु परिवर्तन के चलते कई क्षेत्रों में तापमान में अधिक गिरावट नहीं आई है, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों के तापमान कई हिस्सों में शून्य से तक पहुंचने लगे हैं।


